फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: प्रदूषण पर एक्शन, कूड़ा जलते मिलने पर एचएसवीपी का 25 हजार का चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। जिले में ग्रैप-4 लागू होने के बाद विभागीय टीम एक्शन में आ गई हैं। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने पहली बड़ी कार्रवाई हरियाणा शहरी विकास प्राधिकारण (एचएसवीपी) पर की है। इसमें 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। अधिकारियों ने सेक्टर-25 में कूड़ा जलते मिलने पर यह कार्रवाई की है। इसके साथ अन्य टीम भी एक्शन में आ गई हैं। अधिकारियों ने वीरवार को कार्रवाई तेज करने का दावा किया है।
विज्ञापन

दिल्ली का एक्यूआई बुधवार को 405 अंक दर्ज किया गया। वहीं पानीपत का एक्यूआई 263 रहा। इसमें पीएम 2.5 की मात्रा 263 थी। प्रशासन द्वारा बुधवार को दिनभर मैराथन बैठक चली। इसके बाद छह टीमों का गठन किया। इसमें अधिकारियों को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने बुधवार शाम को ही ग्रैप-4 की अनदेखी करने वालों पर कार्रवाई शुरू कर दी। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के सेक्टर-25 स्थित मैदान में कूड़ा जलाने पर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया।

बॉक्स
उद्योगों पर कार्रवाई की तैयारी
शहर और जिले में कई औद्योगिक इकाइयों में ग्रैप-4 की शर्तों को लागू नहीं किया जा रहा है। इसके अलावा निर्माण कार्य चल रहे हैं। प्रशासन इसको लेकर सख्त हुआ है। वीरवार को इन क्षेत्रों में कार्रवाई की तैयारी है। विभागीय अधिकारी इसमें टोल फ्री नंंबर पर मिलने वाली सूचनाओं को भी प्रमुखता के साथ ले रहे हैं।
विज्ञापन



वर्जन :
ग्रैप-4 की शर्तें लागू की गई हैं। इसको लेकर सभी विभागों को गाइडलाइन भेजी गई हैं। सेक्टर-25 में कूड़ा जलते मिलने पर एचएसवीपी का 25 हजार रुपये का चालान किया गया है। विभाग की टीम अब नियमित रूप से कार्रवाई करेंगी।
विज्ञापन

कुलदीप सिंह, एसडीओ, हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें