फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: पत्नी व सास पर चाकू से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। राजनगर में सास व पत्नी पर चाकू से हमला करने वाले आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चाकू बरामद कर उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

सेक्टर 29 प्रभारी इंस्पेक्टर राकेश ने बताया कि आजाद नगर निवासी रेणु ने बताया था कि नवंबर 2022 में उसकी बेटी साक्षी ने कॉलोनी के ही अशोक के साथ लव मैरिज की थी। शुक्रवार को बेटी साक्षी और दामाद अशोक में आपस में कहासुनी हो गई। बेटी नाराज होकर मायके आ गई तो सास, ससुर उसे मनाकर वापस घर ले गए। रात को घर लौटते ही अशोक ने साक्षी के साथ फिर से झगड़ा शुरू कर दिया। साक्षी ने शनिवार सुबह उन्हें झगड़े बारे बताया तो वह बेटे सागर के साथ साक्षी की ससुराल जाकर उसे दोबारा से घर ले आए। शनिवार दोपहर के समय वह बेटी साक्षी के साथ बाजार में खरीदारी करने जा रही थी तो किशनपुरा फाटक के पास अशोक ने उन्हें रोक लिया। साक्षी को बिना बताए घर से बाहर ले जाने का सवाल पूछते हुए दामाद ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। भीड़ जुटने पर आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें