फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: गैंग को हथियार आपूर्ति करने का आरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। ऑपरेशन ट्रैक डाउन के तहत पुलिस ने हथियार आपूर्ति करने के आरोपियों पर शिकंजा कस दिया है। रिसपुर में पुलिस और किसान पर फायरिंग करने के आरोपी जुनैद बाबा गैंग को हथियार आपूर्ति करने के आरोपी कौशर उर्फ भूरा निवासी अलीपुरा जिला शामली को गिरफ्तार कर लिया।
सीआईए-3 की टीम ने शनिवार शाम को बापौली रोड निंबरी मोड़ से आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी ने जुनैद और उसके साथी को हथियार दिए थे। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
विज्ञापन

सीआईए-3 प्रभारी विजय ने बताया कि रिसालू निवासी नरेंद्र ने सनौली थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। उनका कहना था कि उन्होंने 2011 में रिसपुर गांव में 11 एकड़ जमीन खरीदी थी।
16 जून को जब वह खेत में गया तो मोई गांव के रमेश, रामरत्न, गुरदीप, दीपक ने अपने 20-25 साथियों के साथ मिलकर उन पर हमला किया था। पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपियों ने पुलिस टीम पर भी फायरिंग की थी। बाद में पता चला था कि आरोपियों ने जुनैद गैंग को फायरिंग करने के लिए पैसे दिए थे। सीआईए-3 की टीम ने गैंग के सरगना जुनैद समेत 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में पता चला था कि जुनैद को हथियार अलीपुरा गांव के कौशर ने दिए थे। इसके बाद से ही पुलिस कौशर की तलाश कर रही थी। शनिवार शाम को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पूछताछ में कौशर ने बताया कि उसने एक देशी पिस्तौल दो कारतूस पांच हजार में जुनैद को और दो देसी पिस्तौल व 10 कारतूस 10 हजार में दीपक को दिए थे। रविवार को पुलिस ने आरोपी अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस गैंग से जुड़े अन्य आरोपियों को भी काबू करने की तैयारी में है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें