पुलिस की गिरफ्त में नशा सप्लाई करने के आरोप। पुलिस
- फोटो : Archive
पानीपत। सीआईए-2 की टीम ने नशा तस्करी का नेटवर्क चला रहे सप्लायर को रविवार शाम पंजाब लुधियाना से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी लुधियाना निवासी लखविंद्र ने एक तस्कर का 60 ग्राम हेरोइन सप्लाई करना स्वीकार किया है। रविवार को आरोपी को अदालत के सामने पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
सीआईए-2 प्रभारी अनिल पंवार ने बताया कि उनकी टीम ने 20 अगस्त को थाना पुराना औद्योगिक क्षेत्र की न्यू दीवान नगर निवासी रविंद्र उर्फ प्रिंस को 52.56 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया था। आरोपी रविंद्र उर्फ प्रिंस ने बताया था वह नशा करने का आदी है। पूछताछ मे आरोपी ने पुलिस को बताया था वह नशे की लत पूरी करने और शॉर्टकट तरीके से पैसे कमाने के लिए वह चार पांच दिन पहले पंजाब के लुधियाना निवासी लखविंदर से 60 ग्राम हेरोइन कम कीमत पर खरीदकर लाया था। इसके बाद से टीम ने पंजाब के लुधियाना में दबिश दी। जहां से लखविंदर को गिरफ्तार कर लिया। ब्यूरो