पानीपत। सीआईए-टू पुलिस की गिरफ्त में आरोपी रितेश
- फोटो : Panipat
पानीपत। चावला कॉलोनी में दूध की डेयरी के कारिंदे से पिस्तौल के बल पर लूटपाट करने के एक आरोपी को सीआईए वन ने बलजीत नगर नाका के पास से गिरफ्तार कर लिया है। सीआईए टू ने आरोपी से पूछताछ के दौरान लूटी गई राशि में से बचे 400 रुपये बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
सीआईए टू प्रभारी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि उनकी टीम ने गश्त के दौरान बलजीत नगर नाका से गांव बुटाना निवासी रितेश पुत्र जय भगवान को गिरफ्तार किया है। आरोपी रितेश ने चार फरवरी को अपने साथी गांव टीटोखेड़ी निवासी मनोज व एक अन्य साथी के साथ मिलकर चावला कॉलोनी में लूट की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपियों ने दूध की डेयरी में बैठे फतेहपुरी चौक निवासी मनेंद्र पुत्र गुरदीप से पिस्तौल के बल पर तीन हजार रुपये लूट लिए थे। अब पुलिस बाकी दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।