फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: पूर्व विधायक के देवर की हत्या का आरोपी 22 साल बाद गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। पूर्व विधायक रोहिता रेवड़ी के देवर चंद्र रेवड़ी की हत्या के आरोपी को सीआईए वन ने 22 साल बाद गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को पुराना बस स्टैंड से गिरफ्तार किया है। आरोपी गोहाना रोड के पास स्थित रिजेंसी होटल में तंदूर का काम करता था। उसने होटल के मालिक, वेटर, रिसेप्शनिस्ट के साथ मिलकर कडछी, चाकू व रॉड से पीट पीटकर चंद्र रेवड़ी की हत्या की थी। पुलिस ने इस मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन

उक्त आरोपी ने 22 साल तक हैदराबाद, करनाल व उत्तराखंड में छिपकर फरारी काटी। वह मंगलवार को पानीपत में दोबारा काम की तलाश में आया था। सीआईए वन ने उसे गुप्त सूचना पर बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।

डीएसपी मुख्यालय सतीश वत्स ने जिला सचिवालय के तृतीय तल पर पत्रकारवार्ता कर मामले का पटाक्षेप किया। उन्होंने बताया कि सीआईए वन ने मंगलवार देर शाम को उत्तराखंड के टिहरी जिले के लाटा गांव निवासी संजय को गिरफ्तार किया है। संजय 2002 में पानीपत के रिजेंसी होटल में हुए चंद्र रेवड़ी हत्याकांड का आरोपी थी। पुलिस इस मामले में अब तक रमेश निवासी कालखा गांव, रमेश धींगडा व दीपक धींगडा निवासी माडल टाउन, जितेंद्र निवासी बलईपुर गांव, जिला सिवान, बिहार, कुलदीप निवासी केवरसारी गांव टिहरी गढ़वाल जिला, उत्तराखंड व दिनेश निवासी कादल गांव, देहरादून को गिरफ्तार कर चुकी है। अब इस मामले में कर्म सिंह निवासी पिथौरागढ़ व शंभू निवासी पीरीगढ़, उत्तवाखंड फरार हैं। उनकी धरपकड़ का भी प्रयास चल रहा है।
विज्ञापन



यह है मामला-

थाना चांदनी बाग में 10 जून 2002 को रमेश चंद्र निवासी पानीपत ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह ट्रेडिंग का काम करता है। देर शाम वह घर के बाहर खड़ा था। चचेरे भाई चंद्र ने बताया था कि वह जंपी, महेश, मोनू, संजय, आदित्य, तरुण, मोंटी व तिलक रिजेंसी होटल में खाना खाने के लिए जा रहे हैं। चंद्र देर रात 10:30 बजे तक भी वापस घर नहीं आया तो वह जोगिंद्र को साथ लेकर रिजेंसी होटल गया। वहां देखा चंद्र के साथ होटल मालिक दीपक धींगडा व रिसेप्शनिस्ट रमेश बिल को लेकर उनसे झगड़ा कर रहे थे। दीपक धींगड़ा अंदर से कारिंदों को बुला लाया और सभी ने मिलकर तंदूर के सरिये, छुरी व डंडों से चंद्र पर हमला कर दिया। उसने छुड़ाने की काफी कोशिश की। आरोपियों ने चंद्र को बुरी तरह पीटा। वह और जोगिंद्र कार से चंद्र को जिला नागरिक अस्पताल लेकर गए। डॉक्टरों ने चंद्र को मृत घोषित कर दिया था। पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से वारदात में प्रयुक्त तंदूर का एक सरिया व एक डंडा बरामद किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें