फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: सुबह बूंदाबांदी के बाद दिनभर छाए रहे बादल, आज भी बूंदाबांदी के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। जिले में बुधवार को सुबह के समय हल्की बूंदाबांदी के बाद आसमान में दिनभर बादल छाए रहे। इसके चलते अधिकतम व न्यूनतम तापमान कुछ कम हुआ। इससे पहले मंगलवार की रात को मध्यम बारिश हुई। जिले में पिछले 24 घंटे में औसतन 10 एमएम बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक पानीपत में 16 और समालखा में 12 एमएम बारिश दर्ज की गई। वीरवार को बूंदाबांदी की संभावना बनी हुई है।
विज्ञापन

मंगलवार शाम को आधे शहर में मध्यम बारिश हुई। इसके बाद देर रात को बारिश आई। इसके बाद मौसम सामान्य हो गया। बुधवार सुबह फिर से बादल गहरा गए। सुबह के समय करीब 10 बजे तेज बूंदाबांदी आई। इसके बाद आसमान में दिनभर बादल छाए रहे। पानीपत में 16 एमएम, समालखा में 12, इसराना में 10 और बापौली में तीन एमएम बारिश दर्ज की गई। मतलौडा में सूखा रहा। वहीं अधिकतम तापमान 27 और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञों ने वीरवार को भी बूंदाबांदी का अनुमान जताया है।
तेज बारिश के पूर्वानुमान हर रोज टाल रही
कृषि विज्ञान केंद्र उझा के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. राजबीर गर्ग ने बताया कि विक्षोभ के चलते कई बार इस तरह की स्थिति पैदा हो जाती है। पूर्वानुमान के टलने का कारण हवा भी होती है। मौसम विभाग एक अनुमान जताता है। किसानों को बारिश या बूंदाबांदी की संभावना अनुसार की फसल की सिंचाई करने में सावधानी बरतनी चाहिए। धान की अगेती फसल में फिलहाल पानी न दें। कई बार पानी अधिक होने पर फसल बढ़वार पर चल पड़ती है। ऐसे में हवा के झोंके के साथ फसल के गिरने का खतरा बन जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



पानीपत...............16 एमएम
समालखा........... 12 एमएम
इसराना..................07 एमएम
भपौली................. 03 एमएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें