पानीपत। सेक्टर-29 थाने की पुलिस ने जमीन बेचने के नाम पर 25 लाख रुपये की धोखाधड़ी मामले में नामजद आरोपी पृथी सिंह निवासी नांगल खेड़ी को शनिवार को गांव नांगल खेड़ी से गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
सेक्टर-29 प्रभारी इंस्पेक्टर राकेश ने बताया कि सोनीपत के गांव चटिया देवा निवासी संजीव ने शिकायत देकर बताया था कि उसने नांगल खेड़ी गांव में 24 कनाल 14 मरले आठ सरसाई जमीन गांव नागल खेड़ी निवासी पृथी सिंह से साढ़े 62 लाख रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से खरीदी थी। उसने 9 जून 2023 को पृथी सिंह को 25 लाख रुपये ब्याना दिया था। उसको पृथी सिंह ने इसका एग्रीमेंट दिया था। रजिस्ट्री का समय 9 जून 2024 तक का था। तीन जुलाई 2023 को पता चला कि उक्त जमीन को पृथी सिंह तहसील में बेटी गीता व सरिता के नाम डीड ट्रांसफर करवा रहा है। वह तहसील में पहुंचा जहा पर पृथी सिंह बेटी सरिता, गीता व दामाद अनिल के साथ मौजूद मिला। उसने पृथी सिंह को गलत काम न करने के लिए कहा तो सभी ने जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों ने उससे धोखे से 25 लाख रुपये ठग लिए।