फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार, तलवार बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। थाना पुराना औद्योगिक पुलिस ने गोपाल कॉलोनी में जन्मदिन पार्टी कर रहे युवकों पर तलवार से जानलेवा हमला करने के आरोपी को बुधवार को गोपाल कॉलोनी से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी से वारदात में प्रयुक्त तलवार बरामद कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


थाना पुराना औद्योगिक प्रभारी इंस्पेक्टर जाकिर हुसैन ने बताया कि उनकी टीम ने गोपाल कॉलोनी से दीपक निवासी गोपाल कॉलोनी को गिरफ्तार किया है। गोपाल कॉलोनी निवासी राहुल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 26 मई को देर शाम वह गोपाल कॉलोनी में दोस्त राहुल, विकास, दीपक व मदनराम के साथ मिलकर दोस्त का जन्मदिन मना रहे थे। तभी कॉलोनी निवासी दीपक वहां आया और दीपक की पसली में बर्फ तोड़ने वाले सुएं से वार कर भाग गया। दोस्त दीपक को वह इलाज के लिए जिला नागरिक अस्पताल लेकर गए। कुछ देर बाद आरोपी दीपक दोबारा से तलवार लेकर आया और उन सभी पर हमला कर दिया। आरोपी ने उसके सिर में राहुल को सिर, कमर व बाजू पर विकास को कमर व हाथ पर वार किए। उन्होंने बचाव के लिए आवाज लगाई, आसपास के लोगों को एकत्रित होते देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी दीपक निवासी गोपाल कॉलोनी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें