फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: छोटे भाई पर चाकू से हमला करने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। गांधी कॉलोनी में छोटे भाई पर चाकू से हमला करने वाले बड़े भाई को सिटी थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वह तीन दिन से फरार चल रहा था। उसको सोमवार रात को गांधी कॉलोनी के पास से पकड़ा गया। पुलिस ने उससे चाकू बरामद कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। घायल छोटे भाई का अब भी कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज करनाल में इलाज चल रहा है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन




गांधी कॉलोनी निवासी साधना ने बताया कि उनका व उसके जेठ विकास का परिवार साथ रहता है। 16 जुलाई को उसके पति अजय व जेठ विकास ने शराब पी रखी थी। रात को लगभग डेढ़ बजे दोनों की शराब के नशे में लड़ाई हो गई। वह दोनों नीचे झगड़ा कर रहे थे। वह ऊपर कमरे में थी। उसके जेठ विकास ने उसके पति अजय पर चाकू से हमला कर दिया था। उसने पेट में चाकू से दो बार हमला किया था। अजय खून से लथपथ हालत में जमीन पर गिरकर बेहोश हो गया था। वह पड़ोसियों की मदद से अजय को जिला नागरिक अस्पताल में लेकर आई थी। यहां से उसे रेफर कर दिया गया था।



वर्जन-



सिटी पुलिस थाना प्रभारी राजबीर सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत पर उसके जेठ पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर लिया था। उसको सोमवार रात को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से चाकू बरामद हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें