पानीपत। एंटी व्हीकल थेप्ट टीम ने शनिवार शाम टीडीआई सेक्टर-24 से चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक आरोपी प्रदीप निवासी सुखपुरा चौक रोहतक को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने तीन वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया है।
एवीटी इंचार्ज राकेश ने बताया कि शनिवार शाम को गश्त के दौरान सूचना मिली थी कि टीडीआई सेक्टर-24 में संदिग्ध व्यक्ति घूम रहा है। तुरत ही टीम ने दबिश देकर आरोपी प्रदीप को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम ने आरोपी के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की। यह दिसंबर 2025 में सेक्टर 25 पार्ट वन में एक फैक्टरी के बाहर से चोरी हुई थी। सख्ती से पूछताछ के बाद आरोपी ने तीन अन्य वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपी पहले भी चोरी के आरोप में जेल जा चुका है। 2024 में वह जमानत पर जेल से बाहर आया था।
इन वारदातों का हुआ खुलासा
1.15 दिसंबर 2025 को सेक्टर 25 पार्ट वन में फैक्टरी के बाहर से दिवाना गांव निवासी बादल की मोटरसइकिल चोरी की। चांदनी बाग थाने में प्राथमिकी दर्ज।
2. 17 मई 2025 को समालखा में तहसील के पास से भल्लौर गांव निवासी मोहित की मोटरसाइकिल चोरी की। समालखा थाने में प्राथमिकी दर्ज।
3.फरवरी माह में सतकरतार कॉलोनी से बीते फरवरी माह में चढाऊ मोहल्ला निवासी सौरभ मोटरसाइकिल चोरी। मॉडल टाउन थाने में प्राथमिक दर्ज