फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: अवैध पिस्तौल के साथ आरोपी गिरफ्तार

Fri, 09 Jan 2026 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। सीआईए-3 की टीम ने बुधवार को बिंझौल नहर पटरी के पास से एक आरोपी मोनू उर्फ मोनी निवासी गढ़ी सिकंदरपुर को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से टीम ने एक अवैध पिस्तौल बरामद की।
विज्ञापन

सीआईए-3 प्रभारी विजय ने बताया कि बुधवार शाम को टीम एनएफएल नाका के पास गश्त कर रही थी। उसी पास थी। टीम को सूचना मिली कि बिंझौल नहर पटरी पर संदिग्ध किस्म का एक युवक घूम रहा है। तुरंत टीम ने मौके पर पहुंचकर युवक को काबू कर लिया। पूछताछ में आरोपी मोनू उर्फ मोनी ने बताया कि वह हथियार रखने का शौक पूरा करने के लिए दिल्ली के एक युवक से चार हजार में पिस्तौल खरीदकर लाया था। आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें