फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध देसी पिस्तौल सहित आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। सीआईए-2 ने अवैध देसी पिस्तौल सहित आरोपी को काबू किया है, आरोपी की निशानदेही पर असलाह तस्कर को भी गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान सूरज निवासी भैणी खुर्द करनाल हाल विकाश नगर पानीपत व अंकित निवासी कटवाल सोनीपत हाल विकास नगर, पानीपत के रूप में हुई है। दोनों को बुधवार को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

सीआईए-2 प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया कि आरोपी सूरज को विकास नगर में सीआईएसएफ चौक के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपी को काबू कर तलाशी ली तो पेंट की जेब से एक अवैध देसी पिस्तौल बरामद हुआ। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अवैध देसी पिस्तौल को दोस्तों में रौब दिखाने के लिए एक सप्ताह पहले अंकित पुत्र सत्यवान निवासी कटवाल, सोनीपत हाल विकास नगर पानीपत से 25 हजार रुपये में खरीदकर लाया था। आरोपी सूरज की निशानदेही पर असला तस्कर आरोपी अंकित को विकास नगर गली नंबर 10 से गिरफ्तार किया। आरोपी अंकित से पूछताछ में खुलासा हुआ कि उसने 15 दिन पहले विकास नगर में रेलवे लाइन के नजदीक रामू नाम के युवक से 2 हजार रुपये में पिस्तौल खरीदा था। रामू का वह पता नहीं जानता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें