फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांस्कृतिक महोत्सव में 500 विद्यार्थियों ने दिखाया प्रतिभा का जलवा

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। शिक्षा विभाग की ओर से एसडी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जीटी रोड में आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय सांस्कृतिक महोत्सव का बुधवार को समापन हो गया। सांस्कृतिक महोत्सव में पांचवीं से आठवीं तक तीन दर्जन टीमों ने भाग लिया। वहीं, नौवीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के बीच भी प्रतियोगिताएं आयोजित करवाई गईं। प्रतियोगिता में करीब 500 बच्चों ने चार विधाओं ग्रुप डांस, सोलो डांस, रागनी व नाटक में अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। जिला स्तर के विजेताओं को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा।
विज्ञापन

जिला स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम के समापन अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी कुलदीप दहिया, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी बृजमोहन गोयल, डीपीसी सरोज बाल्यान, उप जिला शिक्षा अधिकारी सुदेश, उप जिला शिक्षा अधिकारी रचना और पानीपत खंडों के सभी बीईओ ने विजेता छात्र-छात्राओं को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया और बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की।
पानीपत सांस्कृतिक कार्यक्रमों के को-ऑर्डिनेटर सुमेर और प्रदीप मलिक ने बताया कि मंगलवार को कक्षा पांचवीं से आठवीं तक के बच्चों का कल्चर प्रोग्राम आयोजित हुआ और बुधवार को नौवीं कक्षा से बारहवीं कक्षा तक के बच्चों के विभिन्न प्रतियोगिताओं के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। प्रत्येक ग्रुप में प्रथम, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली टीमों को जिला शिक्षा विभाग के सभी अधिकारियों ने सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ दोनों दिन अधिकारियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया।
विज्ञापन

जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी बृजमोहन गोयल ने बताया कि स्टेट कल्चर प्रोग्राम भी अबकी बार पानीपत में आयोजित किया जाएगा। पानीपत जिला शिक्षा अधिकारी कुलदीप दहिया ने सभी बच्चों को भविष्य और अधिक अच्छा करने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर जिला नोडल अधिकारी सुमेर सिंह, जिला कोऑर्डिनेटर प्रदीप मलिक, मीनू चौधरी, अनीता डागर, विक्रम सहरावत, सुमित्रा सांगवान, कुसुम बंसल, सरला मलिक, बिंदिया, संगीता गाबा, अश्वनी सैनी, रमेश सहरावत आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे। डैकोरेशन टीम में रीतू शर्मा, सुरेखा कादियान, सुरेंद्र राठी, नीरज सैनी, ज्योति चोपड़ा, जयदीप व हरिओम ने सराहनीय कार्य किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें