फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: देसी पिस्तौल सहित आरोपी गिरफ्तार

Sun, 28 Sep 2025 04:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
समालखा। एंटी नारकोटिक्स सेल पुलिस टीम ने चुलकाना रोड पर एक युवक को अवैध देसी पिस्तौल सहित गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान ढ़ोढ़पुर गांव निवासी अमित उर्फ मीता के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना समालखा में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को शनिवार को न्यायायल में पेश किया जहां से उसे दो दिन के रिमांड पर लिया।
विज्ञापन


एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी फूल कुमार ने बताया कि उनकी टीम शुक्रवार शाम को गश्त के दौरान चुलकाना गांव में बस अड्डे पर थी। तभी टीम को सूचना मिली कि संदिग्ध किस्म का युवक चुलकाना रोड स्थित किवाना मोड पर खड़ा है। युवक के पास अवैध हथियार होने की संभावना है। पुलिस टीम ने युवक को काबू कर पूछताछ की तो तलाशी पर उसकी जेब से एक देसी पिस्तौल बरामद हुआ। देसी पिस्तौल को खोलकर जांच की तो अनलोड मिला। आरोपी ने पुलिस को उक्त देसी पिस्तौल वह दोस्तों में रौब दिखाने के लिए करीब 10 दिन पहले मुजफ्फरनगर में एक युवक से खरीदकर लाया था। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें