पानीपत। थाना पुराना औद्योगिक क्षेत्र निवासी बतरा कॉलोनी से ई-रिक्शा चोरी की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया। थाना पुलिस ने रविवार शाम को काबड़ी फाटक के पास से आरोपी राहुल निवासी सिवानका गांव जिला सोनीपत को गिरफ्तार कर लिया। जिसके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल भी बरामद की गई।
थाना पुराना औद्योगिक प्रभारी देवेंद्र ने बताया कि 10 दिसंबर को रिंकू ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उनका कहना था कि वह अपनी बुआ के घर बतरा कॉलोनी में आया था। उसने अपनी ई-रिक्शा पुल के नीचे खड़ी कर दी थी। जहां से चोर रिक्शा चोरी कर ले गए। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर तफ्तीश शुरू की थी। रविवार शाम को पुलिस ने आरोपी राहुल को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया।