फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: दुकान से सूट व लहंगे चोरी का आरोपी गिरफ्तार

Fri, 17 Oct 2025 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। सीआईए-3 की टीम ने दर्जी की दुकान में ताला तोड़कर सूट व लहंगे चोरी करने के मामले में आरोपी वीरभान को बुधवार देर शाम को उझा मोड़ के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से चोरी की बैटरी, 12 सूट व एक लहंगा बरामद किया है। आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

सीआईए थ्री प्रभारी विजय ने बताया कि उनकी टीम को बुधवार शाम को सूचना मिली थी कि सेक्टर 24 में उझा मोड़ पर संदिग्ध किस्म का युवक एक बैटरी व प्लास्टिक कट्टा लिए खड़ा है। टीम ने तुरंत ही दबिश देकर युवक को काबू किया। पूछताछ में उसने अपनी पहचान वीरभान निवासी राज नगर बताई। तलाशी लेने पर उसके पास से 12 सूट व एक लहंगा मिला। गहनता से पूछताछ करने पर आरोपी ने सामान नौ अक्तूबर की रात देवी मूर्ति कॉलोनी में टेलर की दुकान का ताला तोड़कर चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी ने बताया कि उसने दुकान से 12 सूट, 4 लहंगे व सिले गए 18 सूट चोरी किए थे। जिनमें से कुछ सूट उसने राह चलते अज्ञात युवकों को बेचकर पैसे खर्च कर दिए और बुधवार को बचे सूट व बैटरी को लेकर बेचने के लिए ग्राहक की फिराक में आया था। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें