सनौली। सनौली खुर्द थाना क्षेत्र के एक गांव में नौ साल की बच्ची के अपहरण करने का प्रयास करने के मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
गौरतलब है कि सनौली खुर्द थाना क्षेत्र के एक गांव में 28 मार्च को बाइक सवार दो युवकों ने करीब नौ साल की बच्ची का अपहरण कर लिया था। दोनों आरोपी बाइक बीच में बैठाकर खेतों के कच्चे रास्ते से होकर यमुना तटबंध की तरफ जा रहे थे। लड़की के शोर मचाने पर दोनों उसको कच्चे रास्ते पर ही छोड़ कर भाग गए थे। सनौली खुर्द थाना ने पॉस्को सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी थी। आरोपियों की पहचान के लिए आसपास के गांवों में सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। पुलिस ने दोनों आरोपियों रिशपुर गांव के दीपक व जलालपुर गांव के मोहित को रविवार देर शाम को गिरफ्तार कर लिया। सनौली खुर्द थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि दोनों आरोपियों दीपक व मोहित को सोमवार को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
, , ।