फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्संग में जा रहे श्रद्घालुओं का कैंटर टायर फटने से पेड़ से टकराया दो महिलाओं की मौत,

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव नारा के पास सुबह करीब पौने पांच बजे श्रद्घालुओं से भरा एक कैंटर तीन दिन की सेवा के लिए राधा स्वामी सत्संग डेरा दिल्ली जा रहा था। अचानक कैंटर का अगला टायर फट गया और कैंटर अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराया। इस हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई। जबकि आठ लोग घायल हो गए। लोगों की चीख पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घायलों को निजी अस्पताल में भिजवाया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार श्रद्घालुओं से भरा कैंटर दिल्ली में राधा स्वामी डेरे में जा रहा था। अचानक अगला टायर फट गया और कैंटर पेड़ से जा टकराया। इसमें असंध निवासी महिला लक्ष्मी व नीलम की मौत हो गई। इसके अलावा आठ महिला व पुरूष घायल हो गए। जिन्हें पानीपत के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सुबह एक मृतक का शव शहर के सामान्य अस्पताल में ले जाया गया परंतु परिजनों ने पोस्टमार्डम व पुलिस कारवाई करने से मना कर दिया। प्रत्यक्षदर्शी कर्मबीर ने बताया कि करीब 40 से 50 लोग कैंटर में सवार थे। जिसके आगे राधा स्वामी असंध का बोर्ड लगा था। वो लोग ग्रामीणों को भी कुछ बताने को तैयार नहीं थे। मतलौडा थाना के जांच अधिकारी एएसआई कन्हैया लाल ने बताया कि हादसे सूचना पर पुलिस मौके पर गई परंतु वंहा पर कोई नही मिला अब घायलो की जानकारी प्रेम अस्पताल में मिली थी। परंतु यंहा पर इन्होनें कोई भी पुलिस कार्रवाई करवाने से मना कर दिया। ऐसे में पुलिस क्या कर सकती है। सभी घायलों ने पुलिस को बताया कि टायर फटने के कारण हादसा हुआ है इसमें किसी का कोई कसूर नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें