कार की टक्कर लगने से नारायणा रोड पर एक बाइक सवार की मौत हो गई। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायत में अमित निवासी गांव नारायणा ने बताया कि वह अपने चाचा मलखान के साथ गांव से समालखा किसी काम से बाइक पर जा रहा था। रास्ते में पूर्ण वाले बाग के नजदीक पीछे से आई तेज रफ्तार गाड़ी ने बाईक को टक्कर मार दी। सिर में चोट लगने से उसका चाचा गंभीर रूप से जख्मी हो गया। हादसे के बाद गाड़ी चालक मौके से फरार हो गया। घायलावस्था में चाचा को अस्पताल ले गया जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने केस दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।