गांव नैन में पट्रोल पंप केपास पराली से भरी ट्रैक्टर ट्राली ने बाईक सवार को टक्कर मार दी, जिससे बाईक सवार गांव नैन के दोनों भाई घायल होगए। जानकारी के अनुसार दोनों भाई खेत से बाईक पर लौट रहे थे। ग्रामीणों ने आता देख ट्रैक्टर-ट्राली छोड़कर ड्राईवर मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों ने दोनों घायलों को इसराना के एक अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद घायल महाबीर को छुट्टी दे दी गई और उसके भाई सुनील को सिर में ज्यादा चोट होने के कारण उसे पीजीआई रोहतक रैफर कर दिया गया। महाबीर के ब्यान पर पुलिस ने ट्रैक्टर ड्राईवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांचकर रही है।