सिवाह गांव के पास फैक्ट्री से घर जा रहे युवक को एक बाइक सवार ने युवकों ने टक्कर मार दी। पुलिस को दी शिकायत में संजय निवासी खोजकीपुर खुर्द ने बताया कि वह पसीना रोड स्थित कनोडिया ग्लोबल में ड्राईवर की नौकरी करता है। वह 10 दिसंबर को शाम सात बजे फैक्ट्री से निकल कर अपने घर जा रहा था। जब वह पुलिस जैल सिवाह के पास पहुंचा तो पीछे से बाइक सवार तीन युवकों ने टक्कर मार दी। जिसके कारण उसकी टांग टूट गई। जब पीड़ित ने बचाव के लिए आवाज लगाई तो पास से गुजर रहे उन्हीं के गांव के श्रीनिवास ने उसे निजी अस्पताल पहुंचाया। जहां से पीड़ित को रोहतक रेफर कर दिया गया। पीड़ित ने उपचार के 20 दिन बाद पुलिस को शिकायत दी। वहीं पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।