फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाईकों की आमने सामने की टक्कर में एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सर्विस लेन पर जौरासी मोड़ के पास देर रात दो बाइकों की आमने सामने टक्कर में डिकाडला निवासी एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सुपुर्द कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

सतनारायण निवासी डिकाडला ने बताया कि उसका भाई सत्यवान (42) नरेला में उसी के पास डेंटिग का काम करता है। सोमवार को भी सत्यवान समालखा रेलवे स्टेशन पर उतरकर बाईक से घर जा रहा था। इसके पीछे मैं भी अपनी बाईक पर सवार था। जौरासी रोड़ के समीप सामने से तेज गति से आ रही मोटरसाइकिल ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की मदद से उसे अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें