फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: एसी प्लांट रहा ठप, गर्मी से मरीज बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। जिला नागरिक अस्पताल का केंद्रीय एयर कंडीशनर के चिलर प्लांट का वाल्व तोड़ दिया गया। स्वास्थ्य विभाग ने इसे किसी की शरारत बताया है। इस कारण एसी पूरे दिन नहीं चल पाया। जिसके चलते ओपीडी में आने वाले करीब 1500 मरीजों, तीमारदारों को परेशानी का सामना करना पड़ा। अस्पताल की एमरजेंसी व अन्य विंग का भी ऐसी बंद रहा।
विज्ञापन

अधिकारियों के एसी चलते रहे। चिकित्सा अधिकारियों ने इस मामले में पुलिस को पत्र लिखने की बात कही है। मौसमी बीमारियों के चलते सोमवार को जिला नागरिक अस्पताल में सामान्य दिनों की अपेक्षा अधिक मरीज पहुंचे। पूरे दिन करीब 1500 ओपीडी रही। सामान्य दिनों में यह ओपीडी करीब 1200 रहती थी। यहां सुबह आठ बजे ही मरीज पहुंच गए थे। वे ओपीडी की पर्ची बनवाने के बाद चिकित्सकों से परामर्श और फिर स्टोर पर दवा लेने के लिए लाइन में लगे। इन सबके बीच सुबह ही अस्पताल का एसी बंद हो गया जिससे अस्पताल में अंदर रह पाना मुश्किल हो गया। मरीज सांस तक नहीं ले पा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें