फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: सेशन कोर्ट के सहायक का फर्जी ई-कार्ड बना खरीदा एसी

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। पानीपत सेशन कोर्ट में कार्यरत सहायक का फर्जी ई-क्रेडिट कार्ड बनाकर ठगों ने 45 हजार रुपये की ठगी कर ली। ठग ने सहायक का फर्जी क्रेडिट कार्ड बनाकर एसी (एयर कंडीशनर) की खरीदारी भी की। इस संबंध में सिटी थाने की पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज किया है। साइबर अपराध थाने की पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


भिवानी जिले के हालुवास गांव निवासी गजेंद्र सिंह ने बताया कि वह पानीपत सेशन कोर्ट में बतौर सहायत कार्यरत हैं। उन्होंने एसबीआई का क्रेडिट कार्ड बनाया था। 13 जनवरी को उनके खाते से 9568 रुपये कटने का मैसेज मोबाइल पर आया था। उन्होंने बैंक प्रबंधक से बात की तो बताया गया कि गए उनके नाम पर ई-क्रेडिट कार्ड जारी किया गया है। उस कार्ड से एसी खरीदा गया है। इसलिए खाते से पैसे कटे हैं। उनका पंजीकृत नंबर भी बदल दिया गया है। इसके बाद भी खाते से फरवरी व मार्च में दो बार में 2400 रुपये कटे। अब बैंक उनकी ओर 45 हजार रुपये पेंडिंग दिखा रहा है। ठग ने उसका फर्जी ई क्रेडिट कार्ड बनाकर इस ठगी की वारदात को अंजाम दिया। जबकि उनका कहना है कि उन्होंने कार्ड के लिए आवेदन नहीं किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें