फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: संगीनों के साए में हुई नूंह दंगे में मृत अभिषेक की तेरहवीं

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। नूंह हिंसा के बाद शहर में दो बार सौहार्द बिगाड़ने के प्रयासों के बीच बृहस्पतिवार को अभिषेक की तेरहवीं कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुई। प्रशासन और पुलिस माहौल बिगड़ने की हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार दिखा। धमीजा कॉलोनी में अभिषेक के घर से तेरहवीं स्थल कृपाल आश्रम तक दिनभर भारी पुलिस बल तैनात रहा। कृपाल आश्रम में रस्म पगड़ी की क्रिया दो बजे से तीन बजे तक हुई। इसमें विभिन्न राजनीतिक दलों और अन्य संगठनों के सैकड़ों लोगों ने अभिषेक के फोटो पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। साथ ही धमीजा कॉलोनी में अमर बलिदानी अभिषेक मार्ग का बोर्ड लगाया गया।
विज्ञापन

कृपाल आश्रम में अभिषेक की रस्म पगड़ी में दोहपर 12 बजे ही लोग पहुंचने लगे थे। पानीपत ग्रामीण विधायक महीपाल ढांडा, शहर के पार्षद, समाजसेवी, विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के सदस्य पहुंचे। पुलिस मामले की नजाकत को समझते हुए सुबह छह बजे से ही डीएसपी मुख्यालय धर्मबीर खर्ब और डीएसपी सुरेश सैनी के नेतृत्व में 300 पुलिसकर्मी चप्पे-चप्पे पर तैनात रहे। खुफिया विभाग के लोग भीड़ में टाेह लेता रहा। संदिग्ध युवक से पूछताछ भी की गई।
प्रशासन और पुलिस ने इस दौरान परिवार से किए गए वादों में से एक को पूरा कर दिया। बृहस्पतिवार को धमीजा कॉलोनी में अभिषेक के घर के पास एक बोर्ड लगाया गया, जिस पर अमर बलिदानी अभिषेक मार्ग लिखा गया है। जल्द ही स्वागत द्वार बनाने की भी प्रक्रिया शुरू की गई है। इसके अलावा नौकरी और सहायता राशि पर फिलहाल सत्ताधारी सरकार के नेताओं की तरफ से कोई बात सामने नहीं आई है।
विज्ञापन

अभिषेक के घर के पास धमीजा कॉलोनी में शरारती तत्वों ने गत बृहस्पतिवार को एक समुदाय विशेष से जुड़े व्यक्ति के चिकन कॉर्नर पर पथराव किया था। इसमें उसकी दुकान के शीशे टूट गए। युवकों ने वहां खड़ी दो गाड़ियों पर भी पत्थर और डंडे बरसाए। इससे दोनों गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं थीं। इसके तीन दिन बाद रविवार को शरारती तत्वों ने दिनदहाड़े उझा मोड़, कृष्णा गार्डन और इंडो गार्डन में समुदाय विशेष के लोगों और उनकी दुकानों पर हमला बोला। इसमें पुलिस ने 25 अज्ञात युवकों पर तीन मुकदमे दर्ज किए थे। मामले में दो नाबालिगों समेत आठ आरोपियों को पुलिस पकड़ चुकी है। 10 और लोगों की पहचान की गई है।
अभिषेक की तेरहवीं के दौरान सुरक्षा के लिहाज से पुलिस क्षेत्र में तैनात रही। शांतिपूर्ण माहौल में रस्म पूरी हुई। किसी प्रकार का विवाद या घटना नहीं हुई। लोगों से अपील है कि सौहार्द बनाकर रखें।
विज्ञापन

- सुरेश सैनी, डीएसपी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें