फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat: नूंह हिंसा में मारे गए अभिषेक की आज तेरहवीं, भारी पुलिस बल तैनात, चप्पे चप्पे पर नजर

Thu, 10 Aug 2023 01:40 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)

सार

अभिषेक के घर के पास धमीजा कॉलोनी में शरारती तत्वों ने एक समुदाय विशेष से जुड़े व्यक्ति के चिकन कॉर्नर पर एकाएक पथराव किया। इसमें उसकी दुकान के शीशे टूट गए। युवकों ने वहां खड़ी 2 गाड़ियों पर भी पत्थर और डंडे बरसाए।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद जांच अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नूंह हिंसा में मारे गए पानीपत के अभिषेक की आज 13वीं रस्म क्रिया होगी। शहर के नूरवाला स्थित कृपाल आश्रम में दोपहर 2 से 3 बजे तक रस्म पगड़ी होगी। इसके लिए पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर लिए हैं।  घर के पास पुलिस फोर्स की तैनाती भी कर दी गई। इसके अलावा, नूरवाला व धमीजा कॉलोनी में हर चौक-चौराहे पर पुलिस तैनात है।

विज्ञापन


सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने बुधवार को करनाल आईजी सतेंद्र गुप्ता आए थे। इसके अलावा शाम को पुलिस ने रोजाना की तरह वहां मार्च भी किया था। हर तरीके से लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति को कायम रखने के लिए मस्जिदों के बाहर भी पुलिस तैनाती 

पानीपत में हो चुका पथराव
अभिषेक के घर के पास धमीजा कॉलोनी में शरारती तत्वों ने एक समुदाय विशेष से जुड़े व्यक्ति के चिकन कॉर्नर पर एकाएक पथराव किया। इसमें उसकी दुकान के शीशे टूट गए। युवकों ने वहां खड़ी 2 गाड़ियों पर भी पत्थर और डंडे बरसाए। इससे दोनों गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। हमला करने वाले युवक धार्मिक नारे लगा रहे थे।
विज्ञापन


इसके 3 दिन बाद शरारती तत्वों ने दिनदहाड़े उझा मोड़, कृष्णा गार्डन में समुदाय विशेष वर्ग के लोगों और उनकी दुकानों पर हमला बोला। इसमें पुलिस ने 25 अज्ञात युवकों पर 3 केस दर्ज किए थे। अभी तक इस मामले में 2 नाबालिग समेत 8 आरोपियों को पुलिस पकड़ चुकी है। वहीं 10 और आरोपियों की पहचान की जा चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें