इसराना। हरियाणा कश्यप राजपूत सभा की बैठक रविवार को कश्यप राजपूत धर्मशाला इसराना में हुई। बैठक की अध्यक्षता सभा के जिला प्रधान राजपाल कश्यप ने की।
सभा के प्रदेश अध्यक्ष समे सिंह कश्यप की देखरेख में सभा की इसराना विधानसभा कार्यकारिणी का गठन किया गया। समे सिंह कश्यप ने कहा कि सभा समाज को एकजुट कर भाईचारा बनाए रखने पर जोर दिया गया । कार्यकारिणी में दरियापुर के सरपंच अभिजीत कश्यप को प्रधान व ऋषिपाल कश्यप पूठर को वरिष्ठ उपप्रधान घोषित किया गया। कार्यकारिणी में कर्मवीर कश्यप, मेहर सिंह, राजेंद्र, वेद प्रकाश, रमेश व सुशील सुताना को उपप्रधान, कश्मीर कश्यप व सोमपाल को सचिव, बलराज कश्यप व शमशेर कश्यप को कैशियर बनाया गया। कार्यकारिणी की आईटी सेल में रिंकू कश्यप, रामेश्वर, भोला व धर्मवीर कश्यप को शामिल किया गया है।