इसराना। पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मपाल जागलान ने रविवार को बैठक कर इनेलो सुप्रीमो अभय सिंह चौटाला की ओर से प्रदेश के शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ओर जाट समाज के बारे में प्रयोग की गई भाषा की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि यह अभय सिंह चौटाला को अपने कहें शब्दों को वापस लेना होगा और प्रदेश के शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा व जाट समाज से माफी मांगनी होगी।
उन्होंने कहा कि जब तक अभय सिंह चौटाला अपने कहे शब्दों को वापिस नहीं लेते ओर माफी नहीं मांगते हम इसका विरोध करते रहेंगे। उन्होंने महीपाल ढांडा पर अभी चौटाला की ओर से की गई टिप्पणी को गलत करार दिया। उन्होंने प्रदेशाध्यक्ष अर्चना गुप्ता का बचाव करते हुए कहा कि उन्होंने विशेष वर्ग की बात जो कहीं थी, वह किसी वर्ग की ना होकर जो लोग पर्ची खर्ची की बात करते थे। उनके बारे में थी।
जाट वर्ग इनेलो से हट चुका है। जाट अब अभय सिंह चौटाला के साथ नहीं है। महीपाल ढांडा के बारे में अभय चौटाला को ऐसा नहीं कहना चाहिए था। वह तो 36 बिरादरी द्वारा चुना हुआ जनप्रतिनिधि है। इस मौके पर पूर्व सरपंच हरिचंद, पूर्व सरपंच जसमेर शाहपुर, पूर्व सरपंच ईश्वर नौल्था व पूर्व सरपंच रघुबीर सिंह कैथ मौजूद रहे। संवाद