समालखा। आम आदमी पार्टी ने भापरा के राजकीय प्राथमिक पाठशाला में शिक्षकों की कमी के चलते बच्चों को हो रही परेशानी को लेकर सोमवार को रोष प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुखबीर मलिक ने की। प्रदर्शन में अभिभावक व बच्चे भी शामिल हुए और लघु सचिवालय में एसडीएम के नाम उनके रीडर को ज्ञापन सौंपा।
जिलाध्यक्ष सुखबीर मलिक ने कहा कि प्रदेश के सरकारी स्कूलों में शिक्षा का स्तर लगातार गिरता जा रहा है। इसका कारण सरकार की गलत नीतियां रही हैं और जान बूझकर प्राइवेट शिक्षण संस्थानों को फायदा पहुंचने का काम किया जा रहा है। मिड डे मील, पुस्तक, टीचर की समस्या पैदा की गई है। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि सरकार सरकारी स्कूलों की हालत सुधारे। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष कुलदीप सिंह, देवेन सलुजा, दीपक बग्गा, मनमोहन, आशा सिंह, सुनीता सहरावत, योगेश कौशिक, अनरजीत आदि मौजूद रहे।