रोहित उर्फ सोनू की हत्या के आरोपी सिपाही सुनील को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस ने रिमांड के दौरान आरोपी सिपाही सुनील से वारदात में इस्तेमाल उसके कपड़े भी बरामद किए है।
फिलहाल पुलिस की कई टीमें हत्या के दूसरे आरोपी दीपक की तलाश में लगी हुई है। वारदात के चार दिन बाद भी पुलिस दीपक तक नहीं पहुंच पाई है। वहीं रोहित के परिजन पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठा रहे हैं।
थाना मॉडल टाउन पुलिस ने रोहित उर्फ सोनू की हत्या के आरोपी सिपाही सुनील को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
पुलिस ने इससे पहले सुनील से रिमांड के दौरान उसकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल उसके कपड़े भी बरामद किए है। जो खून से सने हुए थे।
थाना मॉडल टाउन पुलिस खून से सने कपड़ों को कोर्ट में मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट में पेश करेगी। वहीं पुलिस की कई टीमें रोहित की हत्या के दूसरे आरोपी दीपक की धरपकड़ करने मे जुटी है।
पुलिस की टीमें अभी तक दीपक की धरपकड़ के लिए विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर चुकी है, जिसका परिणाम अभी तक सीफर ही रहा है।
वहीं मृतक रोहित के परिजनों ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि रोहित की हत्या के चार दिन बाद भी पुलिस दीपक को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।
जबकि उनको भी दीपक से जान का खतरा बना हुआ है। विदित है कि 13 जनवरी की रात को गंगाराम कालोनी निवासी रोहित की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी थी।
रोहित का शव कालू पीर कालोनी में पेड़ के नीचे पड़ा मिला था। परिजनों के ब्यान पर थाना मॉडल टाउन पुलिस ने सिपाही सुनील और दीपक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था।
पुलिस ने सिपाही सुनील को 14 जनवरी की रात को अनाज मंडी के पास से गिरफ्तार कर लिया था। दो दिन के रिमांड के दौरान आरोपी सुनील ने पुलिस को वारदात की पूरी कहानी सुनाई थी।
रोहित उर्फ सोनू की हत्या के आरोपी सिपाही सुनील को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आरोपी सिपाही सुनील से रिमांड के दौरान वारदात में इस्तेमाल कपड़े भी बरामद किए गए थे। फिलहाल पुलिस की कई टीमें आरोपी दीपक की धरपकड़ के लिए छापेमारी कर रही है। जल्द आरोपी दीपक को गिरफ्तार कर लिया जाऐगा।
रामरत्न सिंह, अतिरिक्त थाना प्रभारी मॉडल टाउन पानीपत