फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार की युवक की हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सनौली। थाना सनौली क्षेत्र में जलालपुर-बापौली रोड पर बुधवार देर शाम मोटरसाइकिल से घर लौट रहे कंपनी के कर्मचारी शिवम (24) को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में शिवम की मौत हो गई।
विज्ञापन

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वीरवार को पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। बापौली निवासी साहिल ने बताया कि उनके भाई शिवम एक कंपनी में काम करते थे।
बुधवार को वह किसी काम से सनौली गए थे। जब वह वापस लौट रहे थे तो देर शाम करीब साढ़े सात बजे अधमी मोड़ पर पेट्रोल पंप के पास पहुंचने पर अज्ञात वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गए।
विज्ञापन

राहगीरों ने पुलिस की मदद से उन्हें जिला नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। वीरवार को पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। मृतक के चाचा ने बताया कि शिवम की शादी हो चुकी है। उनके दो छोटे बच्चे हैं। थाना सनौली प्रभारी वेदपाल ने बताया कि हादसे में युवक की मौत हुई है। परिजनों की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें