पानीपत। थाना चांदनीबाग क्षेत्र में सेक्टर-12 स्थित पार्क में घूमने आए एक युवक की मोटरसाइकिल वाहन चोरों ने चोरी कर ली। सेक्टर-24 निवासी सुशील ने बताया कि वह अपनी स्पेलेंडर मोटरसाइकिल से वीरवार को पार्क में घूमने आए थे। लेकिन जब वह वापस जाने लगे तो उनकी मोटरसाइकिल चोरी हो गई। थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। संवाद
फैक्टरी से हार्ड डिस्क चोरी
पानीपत। पचरंगा बाजार निवासी मोहित ने थाना चांदनीबाग में प्राथमिकी दर्ज कराई। उनका कहना है कि उनकी क्षेत्र में पार्षद सतीश सैनी की गली में चादर की फैक्टरी है। शुक्रवार को वह फैक्टरी का ताला लगाकर घर गया था। जब अलग दिन पहुंचा तो देखा कि अलमारी का सामान बिखरा हुआ है। फैक्टरी से चोर हार्ड डिस्क और एक डिवाइस चोरी कर ले गए। हार्ड डिस्ट में ज्यादातर रिकॉर्ड है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली। संवाद