सनौली। पानीपत-हरिद्वार हाईवे पर छाजपुर कलां गांव के पास ट्रॉले की टक्कर से स्कूटी सवार शिवराणा 30 की मौत हो गई। शिव राणा काफी समय से बापौली क्षेत्र में रहकर फैक्टरी में काम कर रहे थे। पुलिस ने अज्ञात ट्राॅला चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली। सनौली थाना प्रभारी वेदपाल ने बताया कि गुरुग्राम निवासी शिव राणा काफी समय से बापौली क्षेत्र में रह रहे थे। शनिवार को वह स्कूटी पर सवार होकर पानीपत की ओर आ रहे थे, जैसे ही वह हाईवे पर छाजपुर कलां गांव के पास पहुंचे तो तेज गति से आ रहे ट्रॉले से टक्कर मार दी। हादसे में शिव राणा की मौत हो गई। पुलिस ने हादसे की सूचना परिजनों को दी। ट्रॉला चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। संवाद