मंडी से सब्जी खरीदकर लौट रहे एक युवक पर पांच युवकों ने हमला बोल दिया। मारपीट की और जबरदस्ती उसे बाइक पर बैठाकर साईं बाबा चौक पर छोड़ दिया। पांचों युवकों ने उसे जान से मारने की धमकी दी और मौके से फरार हो गए। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में अनिकेत पुत्र लाल बाबू निवासी सिवाह ने बताया कि वह सनौली रोड स्थित सब्जी मंडी में सब्जी लेने के लिए आया था। जब वह सब्जी लेकर पंजाब नेशनल बैंक के सामने पहुंचा तो पांच युवक आए और आते ही मारपीट करनी शुरू कर दी। उनके पास तेजधार हथियार था, जिससे उन्होंने हमला किया। उसे बाइक पर बैठाया और साईं बाबा चौक पर लेजाकर छोड़ दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी युवकों की तलाश शुरू कर दी है।