फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: जमीन विवाद में मारपीट से आहत युवक ने दी जान

Fri, 21 Nov 2025 03:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सनौली। बापौली थाना क्षेत्र के ताजपुर गांव में जमीन विवाद में ताऊ और उसके बेटों की मारपीट और अभद्रता से आहत होकर युवक सन्नी (28) ने बुधवार शाम को जहर खाकर आत्महत्या कर ली। सन्नी के परिजनों ने ताऊ और उनके दो बेटों पर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने शिकायत पर चार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी और शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

ताजपुर गांव के सागर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके भाई सन्नी गाड़ी चलाते थे। उनका ताऊ सुरेंद्र के साथ जमीन के संबंध में विवाद चल रहा है। वह उनके साथ समय समय पर लड़ाई झगड़ा करते हैं। इस मामले में आरोपी सुरेंद्र उनके दो बेटों साहिल व राहुल ने सन्नी के साथ मारपीट और अभद्रता की थी। इससे आहत होकर बुधवार शाम को सन्नी ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। उसे गंभीर हालत में पार्क अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर उसकी मौत हो गई। सूचना पर बापौली थाना पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
वीरवार को पुलिस ने मृतक के भाई सागर की शिकायत पर आरोपी सुरेंद्र उनकी पत्नी बबीता, बेटे राहुल और साहिल के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर ली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें