फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: परिवार संग उज्जैन से जम्मू जा रहा युवक पानीपत से लापता

Sun, 01 Jun 2025 03:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। जम्मू एवं कश्मीर के राजौरी जिले का रहने वाला एक व्यक्ति पानीपत रेलवे स्टेशन से लापता हो गया। वह अपने परिवार के साथ मालवा ट्रेन से मध्य प्रदेश के उज्जैन से जम्मू वापस जा रहा था। जीआरपी ने परिजनों की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर स्थित राजौरी जिला के कंगोटा गांव के रविंदर सिंह ने जीआरपी को दी शिकायत में बताया कि वह अपने भाई राम ईश्वर सिंह और अपने परिवार के साथ मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में गया था। 26 मई को वे मालवा एक्सप्रेस से वापस जा रहे थे। 27 की सुबह करीब सात बजे वे पानीपत रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। इस दौरान उनके भाई राम ईश्वर सिंह गलती से पानीपत रेलवे स्टेशन उतर गए। उन्होंने उन्हें कई जगह तलाश किया लेकिन उनका पता नहीं चला। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें