फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: नहर में गिरे दंपती और तीन बच्चे, नारायणा के युवक ने बचाया

Sun, 22 Mar 2026 03:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
नहर से गाड़ी निकालते लोग। संवाद
विज्ञापन
समालखा (पानीपत)। पानीपत-दिल्ली नहर बाईपास पर नारायणा गांव के नजदीक शुक्रवार रात करीब आठ पानीपत के सौदापुर गांव के दीपक का परिवार कार के अनियंत्रित होने पर दिल्ली पैरलल नहर में गिर गया। गाड़ी में उनके साथ उनकी पत्नी और तीन बच्चे थे। वे उस समय सोनीपत के शेखापुरा गांव स्थित अपनी ससुराल से लौट रहे थे।
विज्ञापन

नारायणा गांव के 24 वर्षीय सचिन छौक्कर ने अपनी जान की परवाह न करते हुए परिवार के पांच सदस्यों को मौत के मुंह से निकाल लिया।
पुलिस ने शनिवार को दिन में नहर से गाड़ी को बाहर निकाला। दीपक और उनके परिवार ने सचिन का आभार जताया है। सौदापुर गांव के दीपक ने पुलिस को बताया कि वह शुक्रवार को अपनी पत्नी मंजू , दो बेटियों मानसी व प्रिया और ढाई वर्षीय बेटे प्रियांश को सोनीपत के शेखपुरा स्थित अपनी ससुराल से गाड़ी में लौट रहे थे।
नारायण पुल के नजदीक संतुलन बिगड़ने से कार नहर में गिर गई। कार का पिछला हिस्सा नहर के पिलर से टकराकर टूट गया। गाड़ी गिरते ही आसपास खड़े लोग चिल्लाने लगे। उसी समय सचिन छौक्कर ट्रैक्टर पर अपने खेत से वापस आ रहे थे। उन्होंने बिना वक्त गंवाए नहर में छलांग लगा दी। इस दौरान उनके पैर में भी चोट लग गई।
विज्ञापन

उन्होंने अपनी चोट की परवाह न करते हुए उन्होंने पहले तीनों बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। फिर मंजू को बचाया और अंत में दीपक को बाहर निकाला। उनकी सांस फूलने लगी तो एक अन्य युवक ने बेल्ट लटका कर उन्हें सहारा दिया। संवाद

नहर से गाड़ी निकालते लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें