गैस वेल्डिंग सिलेंडर फटने से व्यक्ति गुलशन की मौत। सोशल मीडिया
अंबाला सिटी। बलदेव नगर में गैस वेल्डिंग करने के दौरान टंकी फट गई। टंकी फटने के बाद व्यक्ति के सिर पर लगी। गंभीरावस्था में उसे जिला नागरिक अस्पताल में लेकर जाया गया। जहां चिकित्सकों ने व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि व्यक्ति गुलशन कुमार (35) रेहड़ी पर गैस वेल्डिंग कर रहे थे, उसी दौरान गैस के प्रेशर को बनाए रखने के लिए प्रयोग की जाने वाली टंकी अचानक से फटकर हवा में उछली और ऊपर तारों से टकराकर गुलशन के सिर में आ लगी। इस हादसे में वह घायल हो गए। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग भी एकत्रित हो गए। वहीं, अस्पताल में चिकित्सकों ने गुलशन को मृत घोषित कर दिया। मृतक गुलशन के पास दो बेटियां हैं। हादसे के बाद परिजन अस्पताल में पहुंचे। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
स्थानीय लोगों ने डायल 112 बुलाई
घटना होने के बाद स्थानीय लोगों ने डायल 112 को सूचित किया। इसके बाद पुलिस ने गुलशन को घायल अवस्था में नागरिक अस्पताल पहुंचाया। पुलिस चौकी बलदेव नगर प्रभारी सब इंस्पेक्टर अमित ने बताया कि व्यक्ति गरनाला रोड बलदेव नगर पर रहता था। युवक के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया।