फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: युवक की अमेरिका में हृदय गति रुकने से हुई मौत

विज्ञापन
मृतक हरमनदीप की फाइल फोटो
विज्ञापन
अंबाला सिटी। अमेरिका के ओरेगन में गए दुर्गा नगर के रहने वाले 21 वर्षीय युवक हरमनदीप सिंह की हृदय गति रुकने से मौत हो गई। मृत युवक के चाचा डिंपल ने बताया कि बीते वर्ष जनवरी में ही हरमनदीप को डोंकी रूट से अमेरिका भेजा था, जिसके लिए परिवार ने अपनी जमीन और घर पर 50 लाख रुपये का कर्ज लिया था। उन्होंने बताया कि अमेरिका पहुंचने के बाद पिता ने 30 से 35 लाख रुपये और खर्च कर हरमनदीप सिंह को पीआर दिलवाई थी। बीते मंगलवार को काम करते हुए ही हरमनदीप की तबीयत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। परिवार के सदस्य इस घटना पर विश्वास नहीं कर पा रहे हैं। वहीं, परिवार बेटे के शव को भारत लाने की मशक्कत में जुटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें