पानपीत। रेलवे स्टेशन पर प्लेटफाॅर्म नंबर चार के पास रविवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। शव इंजन में फंसने के कारण गर्दन धड़ से अलग हो गया। जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने का प्रयास किया। जीआरपी थाने में तैनात एसआई सुरेश कुमार ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत की सूचना मिली थी। जीआरपी टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और जिला नागरिक अस्पताल में पहुंचवाया। इस हादसे में युवक की गर्दन कटकर अलग हो गई। उसकी उम्र करीब 30 साल है। संवाद