फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: बाथरूम की ग्रिल से फंदा लगाकर युवक ने की आत्महत्या

विज्ञापन
मृतक राम की फाइल फोटो
विज्ञापन
अंबाला। बंधू नगर निवासी 20 वर्षीय राम ने अपने घर के बाथरूम में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की मां बुधवार शाम को घर लौटी तो राम के फंदे पर लटकने का पता चला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतारा। वीरवार को कैंट के नागरिक अस्पताल में फोरेंसिक एक्सपर्ट से पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

पुलिस को मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। पड़ाव थाना प्रभारी धर्मबीर ने बताया कि परिजनों ने बताया कि राम डिप्रेशन का शिकार था। इत्तेफाकन मौत की कार्रवाई अमल में लाई गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के असल कारणों का पता चल पाएगा। मृतक राम आरओ का काम करता था। कुछ समय से नशे का सेवन कर रहा था। राम तीन बहनों का इकलौता भाई था। तीनों बहनें शादीशुदा है। जबकि एक साल पहले ही राम के पिता का सड़क हादसे में देहांत हो गया था। वह अपनी मां के साथ किराये के मकान में रहता था। अपने घर के बाथरूम की ग्रिल में मच्छरदानी से फंदा लगाया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें