फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: प्रेम प्रसंग में युवक ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


पानीपत। काबड़ी रोड स्थित अर्जुन नगर स्थित एक खाली प्लॉट में युवक का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला। युवक ने आत्महत्या करने से पहले 11 मिनट तक एक महिला से मोबाइल पर बात की थी। आशंका जताई जा रही है कि महिला से युवक की फोन पर अनबन हुई है। इससे हताश होकर उनसे जान दी है। पुराना औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।

राहुल निवासी अर्जुन नगर ने बताया कि उसका चचेरा भाई मनीष कुमार (24) लोडिंग टैंपो चलाता था। मनीष पांच भाई -बहनों में सबसे छोटा था। उसके पिता सोमपाल 11 साल से लापता है। होली के दिन उसका बड़ा भाई साहिल भी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। अब तक उसका सुराग नहीं लगा है। मनीष वीरवार रात को अपने कमरे में सोने के लिए गया था। सुबह करीबन चार बजे वह चादर लेकर छत पर गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां उसने मोबाइल पर एक महिला से बात की और फिर घर से निकल गया। मनीष ने घर से लगभग 200 मीटर दूर जाकर एक पेड़ पर फंदा लगाकर जान दे दी। सुबह सैर करने गए व्यक्तियों ने मनीष के शव को फंदे पर लटके देख इसकी सूचना मनीष की मां बबली को दी। वह मौके पर पहुंची। इसके बाद पुलिस को बुलाया गया। पुलिस ने मनीष का मोबाइल खंगाला है। अब जिस महिला से मनीष से अंतिम बार बातचीत की थी, उससे पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें