फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: गृह क्लेश में युवक ने फंदा लगाकर दी जान

Wed, 10 Sep 2025 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
मतलौडा। थाना मतलौडा क्षेत्र के नारा गांव में सोनू (25) ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मंगलवार दोपहर को सोनू का शव घर में फंदे पर लटका मिला। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। थाना मतलौडा प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि नारा गांव में एक युवक के घर में ही फंदा लगाकर आत्महत्या करने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जांच की। परिजनों ने बताया कि सोनू का विवाह हो चुका था उसके दो बच्चे हैं। कुछ दिन से घर में गृह क्लेश चल रहा था जिस कारण पत्नी भी अपने घर चली गई थी। जिससे तनाव में आकर सोनू ने कमरे में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। संवाद
विज्ञापन

फंदे से लटकी मिली किशोरी
पानीपत। मॉडल टाउन थाना क्षेत्र के मुखीजा कॉलोनी में किशोरी ने सोमवार की शाम को कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मॉडल टाउन थाना प्रभारी जगमिंद्र सिंह ने बताया कि मूल रूप से उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले का रहने वाला परिवार मुखिजा कॉलोनी में किराये के मकान में रहता है। सोमवार शाम को सूचना मिली थी कि एक 17 साल की किशोरी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान परिजनों ने बताया कि किशोरी कई दिन से मानसिक रूप से तनाव में थी। सोमवार शाम को वह घर में अकेली थी। जिसके बाद उसने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें