फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: सेवानिवृत्त एसआई को हनी ट्रैप में फंसाकर मांगे 15 लाख, एक लाख लेते महिला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
समालखा। हरियाणा पुलिस से सेवानिवृत्त सब इंस्पेक्टर को हनी ट्रैप में फंसाकर ठगी की आरोपी महिला मनीषा को समालखा थाना पुलिस ने शनिवार की शाम अनाज मंडी के पास से एक लाख रुपये लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि पति द्वारा पीटने की बात कहकर पीड़ित को अपने घर बुलाया और नशीला पदार्थ देकर अश्लील वीडियो बनाकर अपने साथियों को भेज दिया। आरोपियों ने पीड़ित की पत्नी और बेटे को फोन कर 15 लाख रुपये की मांग की थी।
समालखा थाना पुलिस के प्रभारी गुलशन ने बताया कि शनिवार को गन्नौर निवासी एक व्यक्ति ने एसपी को प्रार्थनापत्र सौंपकर बताया कि वह पुलिस विभाग से सब इंस्पेक्टर के पद से सेवानिवृत्त हैं। उनकी सोनीपत के आहूलाना गांव निवासी रणबीर से लंबे समय से पहचान है। रणबीर ने करीब एक साल पहले अपने जीजा गन्नौर निवासी सतबीर से भी उसकी पहचान कराई, इसके बाद सतबीर के साथ भी उसका मेल जोल बढ़ गया था। फरवरी 2026 में रणबीर ने उसको अपनी जानकार समालखा चुलकाना रोड निवासी मनीषा नाम की एक महिला से मिलवाया और कहा उसका पति शराब पीकर महिला को पीटता है। महिला ने उसका मोबाइल नंबर ले लिया। 10 मार्च को मनीषा की उसके पास कॉल आई और बताया उसका पति उसे पीट रहा है।
विज्ञापन

महिला के कहने पर वह उसके पति को समझाने के लिए उनके घर पर पहुंच गए। जहां महिला अकेली थी। उसने महिला से उसके पति के बारे में पूछा तो बताया वह ठेके पर शराब लेने गया है। महिला रसोई से पानी लेकर आई। जैसे ही पानी पीया उन्हें चक्कर आने लगे। महिला ने कमरे में उनके साथ अश्लील वीडियो बनाया, जिसे सतबीर और रणवीर को भेज दिया।
सतबीर ने 11 मार्च को पीड़ित की पत्नी के पास फोन कर आठ लाख रुपये मांगे। पत्नी ने सतबीर से कहा वह हार्ट की मरीज है, अभी उसका ऑपरेशन हुआ है आप बेटे से बात कर लें। सतबीर ने बेटे से फोन पर बात कर इसके लिए 15 लाख की मांग करने लगे। रुपये न देने पर प्राथमिकी दर्ज कराने की धमकी दी। शिकायत सुनने के बाद एसपी ने तुरंत प्राथमिकी दर्ज करने के आदेश दिए। समालखा थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें