फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: जीटी रोड पार कर रही महिला को कार ने कुचला, गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। सोमवार सुबह को फैक्टरी में जाने के लिए सेक्टर-29 के पास जीटी रोड पार कर रही महिला को दिल्ली की ओर से आ रही कार ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
विज्ञापन

विकास नगर निवासी विक्रम सिंह ने बताया कि उसकी मां दर्शना (57) सेक्टर-29 की एक फैक्टरी की रसोई में खाना बनाने का काम करती थी। सोमवार सुबह करीब आठ बजे वह फैक्टरी जाने के लिए घर से निकली थी। जैसे ही वह फुटओवर ब्रिज के पास पहुंची तो हाइवे पार करने लगी। उसी समय दिल्ली की ओर से आ रही एक वरना कार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे की सूचना पर सैक्टर-29 थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल को जिला नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। जहां पर चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना पर परिजन भी जिला नागरिक अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन

थान औद्योगिक सेक्टर-29 प्रभारी सुभाष चंद्र ने बताया कि जीटी रोड पर सड़क पार करते समय हादसे में महिला की मौत हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें