फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: तेज आंधी में यूनिपोल दो गाड़ियों पर गिरा, ट्रांसपोर्टर ने बुलाई पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
समालखा। पश्चिमी विक्षोभ के चलते रविवार रात को तेज आंधी व तूफान के चलते हाईवे पर करहंस गांव के नजदीक ढाबे के पास यूनिपोल गिरा गया। यूनिपोल के गिरने से दो गाड़ियों केबिन क्षतिग्रस्त हो गए। गनीमत रही कि चालक बाल बाल बच गया। पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। ट्रांसपोर्टर अजय शर्मा ने बताया कि दो महीने पहले प्रशासन ने हाईवे पर ढाबे किनारे यूनिपोल हटाए थे। अब फिर से यूनिपोल खड़े कर दिए हैं। करहंस गांव के ढाबे पर उनका ट्रांसपोर्ट है। कंपनियों से बुकिंग होने के बाद सामान लोड किया जाता है। रविवार रात को तेज आंधी व तूफान के चलते दो गाड़ियां को ढाबे पर खड़ा किया था। एक का चालक गाड़ी के केबिन और दूसरा ढाबे पर सो रहा था। एक यूनिपोल दोनों गाड़ियों पर गिर गया। चालक वाजिद बाल बाल बच गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें