समालखा। बिजली निगम कर्मचारियों ने लंबित समस्याओं के समाधान के लिए धरना प्रदर्शन सोमवार को 21वें दिन भ जारी रहा। यूनियन ने मंगलवार को एक्सईएन कार्यालय का घेराव करने का फैसला लिया है। यूनियन ने एलडीसी सोनू का निलंबन गलत बताया है और उनको बहाल करने की मांग की है। इसके साथ नए एएलएम की प्रोविजनल वेतन का भुगतान करने की मांग की है। निट प्रधान मनदीप आर्य और सचिव विनय रावल ने कहा कि निगम प्रबंधन की उदासीनता से सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। इसकी पूरी जिम्मेदारी उच्चाधिकारियों ही है। अधिकारियों की अनदेखी से कर्मचारियों में रोष बढ़ता जा रहा है। संवाद