जीटी रोड पर बांग्लादेश का पुतला फूंकते संघके सदस्य। संवाद
- फोटो : reasi news
समालखा। हिंदू जन जागृति मंच और मातृभूमि सेवा संघ की ओर से बांग्लादेश में हो रहे हिंदुओं के साथ अत्याचार के खिलाफ बांग्लादेश का पुतला जीटी रोड पर फूंका गया। पश्चिम बंगाल में हिंदुओं के द्वारा बांग्लादेश के खिलाफ कर रहे विरोध प्रदर्शन पर हिंदुओं पर लाठीचार्ज करने के कारण ममता बनर्जी का भी पुतला फूंका गया। साथ ही संघ के सदस्यों ने मिलकर एसडीएम को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया। मातृभूमि सेवा संघ के जिलाध्यक्ष पंडित सूरत सिंह ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार पर संज्ञान लेते हुए सरकार को बांग्लादेश में रह रहे हिंदुओं को बुलाकर शरण देनी चाहिए। हिंदुस्तान में रह रहे बांग्लादेशियों को उनके देश में वापस भेजना चाहिए। पश्चिम बंगाल में ममता के अत्याचार को देखते हुए राष्ट्रपति शासन लागू करना चाहिए, साथ ही ममता बनर्जी के खिलाफ केंद्र सरकार को कार्रवाई करनी चाहिए।
जीटी रोड पर बांग्लादेश का पुतला फूंकते संघके सदस्य। संवाद- फोटो : reasi news