संवाद न्यूज एजेंसी
समालखा। जीटी रोड पर रविवार को देर रात झट्टीपुर पुल के पास ट्रक का टायर बदल रहे चालक को पीछे से तेज गति से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे चालक घायल हो गया। चालक को इलाज के लिए जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उसे रोहतक पीजीआई के लिए रेफर कर दिया।
पुलिस को दी शिकायत में 44 वर्षीय कश्मीर सिंह निवासी उपली गांव जिला करनाल ने बताया कि वह गुरुग्राम से नवाशहर पंजाब के लिए मारुति की गाड़ी लेकर निकला था। रात को लगभग तीन बजे जब वह गुप्ता फैक्टरी झट्टीपुर के पास पहुंचा तो कंडक्टर साइड का टायर फट गया। इसके बाद चालक ने ट्रक को साइड में लगाकर ट्रक का टायर बदल रहे थे। उसी समय पीछे से तेज गति से आए ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। वह मौके से फरार हो गया। इसके बाद उन्हें जिला नागरिक अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जहां से उन्हें रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। चालक कश्मीर सिंह ने बताया कि उनके दो लड़के और एक लड़की है। उनकी पत्नी राजो देवी कैंसर से पीड़ित हैं। उन्होंने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।